Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एसएसडी जैन स्कूल में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया दसलक्षण पर्व

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद दसलक्षण के पावन पर्व पर कवि नगर स्थित एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक जैन मंत्री अजय जैन अध्यक्ष जेपी जैन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश गोयल विधान परिषद सदस्य को तिलक लगाकर एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य लता चंद्र ने उपस्थित सभा जनों एवं दर्शकों का स्वागत बहुत गर्मजोशी के साथ किया।

स्कूल के मंत्री अजय जैन ने दसलक्षण पर्व का महत्व बताया और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों के अंदर अपने धर्म व संस्कृति के प्रति लगाव व सम्मान पैदा करें। स्कूल के कोऑर्डिनेटर परिना जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम के निर्विघ्नं समापन की कामना की। पाठशाला प्रोग्राम की प्रस्तुति के दौरान समाज को संदेश दिया गया कि कौन-कौन से 5 पापों से हमें बचना चाहिए। भक्तिमय भजन की सुंदर प्रस्तुति विद्यालय की अध्यापिकाओ द्वारा की गई। जापानी नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया इस नृत्य के माध्यम से संदेश दिया गया कला कला होती है चाहे इस पार से आए या उस पार से। बच्चों के द्वारा एक सुंदर नृत्य ‘चौघाडा’ प्रस्तुत किया गया जिसे बड़ी मेहनत से अंजलि जैन के सहयोग से तैयार किया गया था। जिसमें पर्युषण पर्व की महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद तेरी मिट्टी’ भजन पर नृत्य प्रस्तुति देख सभी दर्शक भावविभोर हो गए। इसके अलावा कार्यक्रम अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज में अच्छाई का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री दिनेश गोयल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जहां बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है वही बच्चों में धार्मिक और नैतिक संस्कार भी आते हैं। जैन समाज हमेशा से अहिंसा वादी रहा है तथा धार्मिक वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता हैं। अंशु जैन पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों में काफी प्रतिभा है। ‘दस लक्षण’ पर्व क्षमा से शुरू होकर दस दिन तक विभिन्न बुराइयों को दूर करके ‘क्षमा’ के साथ ही समाप्त होता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है तथा ज्ञान अर्जन भी होता है। मैं इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देती हूं।


   इन सभी प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं सभी स्टाफ मेंबर्स की भूरी भूरी प्रशंसा की और करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य लता चंद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर परिना जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेपी जैन, मंत्री अजय जैन, उप मंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, ऑडिटर अनुराग जैन, प्रधानाचार्या लता चंद्रा का विशेष सहयोग रहा।