हाई-टेक इंस्टीट्यूट के शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सांसद वी के सिंह

यूपी – गाजियाबाद 5 सितंबर 2022 को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह गाजियाबाद के हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मोदी@20 पुस्तक पर विचारगोष्ठी और शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।
  सांसद वी.के. सिंह ने आयोजित गोष्ठी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित पुस्तक के विषय को विस्तार से बताया और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों की भूमिका पर सभागार को सम्बोधित किया और अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।