Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल द्वारा राधा षष्ठि संकीर्तन 11 सितंबर को

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल द्वारा 11 सितंबर को पांडव नगर स्थित श्रीनाथजी होटल एंड बैंकेट में श्री राधा षष्ठि संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी सम्मेलन के अध्यक्ष जगदीश साधना ने  पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

  उन्होंने बताया गोलोकवासी संकीर्तन सम्राट श्री मुरलीधर मल्होत्रा (बाउजी) द्वारा 50 वर्ष पूर्व लगाया गया श्री राधा नाम संकीर्तन वृक्ष भारतवर्ष में एक वटवृक्ष के रूप में 26 संकीर्तन शाखाएं समाज में श्री राधा नाम संकीर्तन के साथ शिक्षा, चिकित्सा जैसे अनेक धार्मिक व सामाजिक सहायता कार्यों में लगी है और प्रत्येक वर्ष समस्त शाखाएं किसी न किसी अवसर पर अपने नगरों में वार्षिक उत्सवों का आयोजन करती चली आ रहीं है। संकीर्तन सम्मेलन के अध्यक्ष  जगदीश साधना ने कहा 11 सितम्बर 2022 को इसी क्रम में अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल गाजियाबाद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति श्री राधा षष्ठि संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन श्री नाथजी होटल एण्ड बैंकेट पांडव नगर डायमंड पुल के पास किया गया है। जिसमे मण्डल की समस्त शाखाओं से श्री राधा नाम संकीर्तन माला के मधुर कंठी मनके उपस्थित रह कर संत वाणियों का संकीर्तन शैली में गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया संकीर्तन का आनन्द लेने के लिए के नगर की गणमान्य विभूतियां भी आमंत्रित की गई हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान  जगदीश साधना अध्यक्ष, महेश आहूजा सरंक्षक, पवन सिंघल सरंक्षक, प्रदीप अग्रवाल सरंक्षक, प्रेमचंद गुप्ता सरंक्षक, ममता गुप्ता सरंक्षक, वीरेंद्र सारस्वत सरंक्षक, विमल भाटली महामंत्री, अजय साधना कोषाध्यक्ष, संजीव गुप्ता उपाध्यक्ष, राजकुमार कक्कड़ उपाध्यक्ष, सुरेश गुलाटी उपाध्यक्ष, तरुण कंसल उपाध्यक्ष, विजेय अरोरा मंत्री, हरिओम गोयल उपाध्यक्ष, हिमांशु खन्ना, सोहन लाल तनेजा सहकोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।