देवी मंदिर से 18 अक्टूबर को निकलेगी भव्य पंखा शोभायात्रा, 19 को विशाल भंडारा

मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

यूपी – गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को प्राचीन सिद्धपीठ देवी मंदिर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने मां भगवती के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। महंत गिरिशा नन्द गिरि के सानिध्य में शतचंडी पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

महंत गिरिशा नन्द गिरि ने बताया कि मां कालरात्रि को भय और कष्टों से मुक्ति दिलाने वाली देवी माना जाता है। उनकी आराधना से साहस, सुख-समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर के मठाधीश एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि के सानिध्य में देवी मंदिर में नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

18 अक्टूबर को पंखा शोभायात्रा, 19 को भंडारा

मंदिर से 18 अक्टूबर को भव्य पंखा शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजनों में श्रीमहंत कन्हैया गिरि, महंत विजय गिरि, श्रीमहंत साध्वी डॉ. गिरजानंदनी गिरि, बाबा रूप गिरि, विजय मित्तल, योगेंद्र सिंह, एस.आर. सुथार, शिवकुमार, सतवीर चौधरी, विनोद, सुनील नागर, दीपक शर्मा और रजनीश गर्ग सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहेंगे।