
यूपी – गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के परिसर में स्थित मां भगवती के मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का शनिवार को महा सप्तमी के दिन विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने नवरात्र के प्रथम दिन से ही शतचंडी महायज्ञ के सभी अध्यायों का विधि-विधान से पूजन किया। महा सप्तमी के अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ महायज्ञ में शामिल हुए। परिवार के सभी सदस्यों ने हवन में आहुतियां देकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह धार्मिक अनुष्ठान प्रसिद्ध पंडित दिलीप शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। ऋषिकेश से पधारे नौ विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंत्रोच्चार और हवन की आहुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना की।
महायज्ञ के समापन पर देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। साथ ही समरकूल कंपनी की निरंतर प्रगति और उन्नति के लिए मां भगवती से प्रार्थना की गई। इस आयोजन के माध्यम से नवरात्र की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष संदेश दिया गया।

