
राजनगर में राम वनवास की लीला देख भावुक हुए दर्शक
यूपी – गाजियाबाद। राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम विवाह के बाद राज्याभिषेक की तैयारियों और कैकेयी-दशरथ संवाद का मंचन किया गया। कैकेयी के राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने पर अयोध्या में शोक छा गया।

राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ के मनाने पर उन्होंने पुराने दो वरदानों के बदले भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। यह सुनकर दशरथ व्याकुल हो गए। पिता के वचन का पालन करने के लिए राम ने राजसी वस्त्र त्यागकर वन जाने का निर्णय लिया। सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ चलने को तैयार हो गए। राम के पीछे अयोध्यावासियों के विलाप का दृश्य देखकर मैदान में मौजूद दर्शक भावुक हो उठे।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेंद्र यादव (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, आरएन पांडेय, राजीव मोहन, विनीत शर्मा, एसएन अग्रवाल, अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, बृजमोहन सिंघल, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, मोतीलाल गर्ग, सुंदर लाल यादव और मदन लाल हरित मौजूद रहे।
साथ ही अनिल कुमार (क्वालिटी स्टील), डॉ. आरके मित्तल, आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेंद्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला, विजय लुंबा, संजीव गुप्ता, डॉ. आरके पोद्दार, डॉ. मधु पोद्दार, भूपेंद्र चित्तौड़िया, जय सिंह, गगनदीप, गुरविंदर और जितेंद्र रंधावा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

