
यूपी – गाजियाबाद। साहिबाबाद साइट स्थित इंद्रप्रस्थ बिजनेस स्कूल, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज ने वर्ष 2026 की बीटी-एमडीआरए बिजनेस स्कूल रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थानों में नौवाँ और गाजियाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्वायत्त एवं संबद्ध महाविद्यालयों की श्रेणी में हासिल हुई है।
इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

संस्थान के उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वहीं, संस्थान के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. अमित जैन ने गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाने तथा उनमें ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई प्रेरणा देगी। संस्थान भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रबंधन शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

