सेक्टर-12 प्रताप विहार व्यापार मंडल के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

यूपी – गाजियाबाद। सेक्टर-12, प्रताप विहार व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग और शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।

सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा ने व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि कार्यालय की स्थापना का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, उनके हितों की रक्षा करना और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। व्यापार मंडल व्यापारियों की एकता, सम्मान और क्षेत्र के व्यापारिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा।

कार्यक्रम में महामंत्री अनिल वर्मा, सचिन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वर्मा, सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय पाल, सलाहकार सुनील यादव, सुधीर शर्मा, सचिव तरुण सिंघल, संरक्षक जगपाल चौधरी, हरपाल सिंह यादव, सचिव डॉ. ज्योत्स्ना, नेहा, कार्यालय प्रभारी सूर्यपाल, अभिषेक गुप्ता, सारिक, अमन सिंह और अशोक यादव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने अतिथियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।