अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के ‘जनसेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत वार्ड 88 के राम नगर-गांधी नगर स्थित राम नगर पार्क में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेश यादव ने किया। कार्यक्रम प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव (एडवोकेट), विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, डॉ. राजन कश्यप और जिला महासचिव नितिन त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए रक्तचाप, ईसीजी, रक्त शर्करा, फेफड़ों की कार्यक्षमता और हीमोग्लोबिन की जाँच निःशुल्क की गई। मरीजों को परामर्श देने के लिए सामान्य चिकित्सक, दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही।

आयोजक अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसेवा और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य जाँच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की।