कविनगर रामलीला में हजारों दर्शकों ने लिया संपूर्ण रामलीला का आनंद

यूपी – गाजियाबाद, 13 अक्टूबर। कविनगर स्थित श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजीकृत) के रामलीला मैदान में मंगलवार को हजारों दर्शकों ने तीन घंटे में संपूर्ण रामलीला मंचन का आनंद लिया। इस दौरान रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ रही और बैठने के सभी स्थान खचाखच भरे रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मंचन से पूर्व नमो डांस एकेडमी और ग्लोबल डांस एकेडमी के बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद बजरंगबली की आरती के साथ रामलीला मंचन प्रारंभ किया गया। दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ मंचन देखा और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार मित्तल मेंदीवाले, सॉलिटेयर क्लब की संस्थापक सदस्य मोनिका भोगल और रोहिता का समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अवनीश गर्ग, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, मंच संयोजक देवेन्द्र पाल कौशिक, सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता और डॉ. प्रीति मित्तल ने अतिथियों को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रामलीला परिसर में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संजय मित्तल, ऋषि मांकड, सुनीत बेरी, सुशांत चोपड़ा, नमन तनेजा, अनमोल और रजत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय रहे। समिति की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाया।