
समालखा-पानीपत/नई दिल्ली। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का चार दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग समालखा स्थित माधव सृष्टि में संपन्न हुआ। इसमें देशभर से आए 100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस ए.बी. शुक्ल ने की। संगठन विस्तार के तहत गजप्रस्थ निवासी संदीप त्यागी रसम को पुनः राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। ए.बी. शुक्ल ने पटका पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि संदीप त्यागी रसम के आंदोलनात्मक अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में मंदिरों को सेवा, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनाने के लिए ‘शाश्वत देवालय’ और ‘मंदिर इकोसिस्टम’ मॉडल पर चर्चा हुई।
नवीन कार्यकारिणी में मार्गदर्शक विजय कौशल महाराज, आचार्य लोकेश मुनि, प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज तथा संरक्षक नारायण गिरी महाराज, सनातनी निहंग संत बाबा हरजीत सिंह, शांतनु महाराज, अजीत सक्सेना, आलोक स्वरूप, चंद्रकांत सालुंखे, डॉ. दीपक जैन, माधवी लता, राजेश राय, सतीश चंद्रा और कैप्टन सिकंदर रिजवी शामिल हैं।
उपाध्यक्षों में डॉ. कुसुम लता केडिया, चंद्र प्रकाश चौहान, एड. पूर्णिमा शर्मा, समीरा परवेज, डॉ. योगी अनूप नाथ और शाकेश शर्मा हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व में संजय शर्मा, प्रशांत कोतवाल, रवि कटारिया, जया कपाले, दुष्यंत मेहता, विराज मजूमदार, चतर सिंह, सरोज महापात्रा, प्रदीप जैन, राजीव बागची और मनोज शर्मा शामिल हैं। राष्ट्रीय मंत्रियों में अंशुमान डोगरा, डॉ. गुंजन झा, पुष्पेंद्र चंडक, राकेश मुद्गल, संदीप त्यागी रसम और सरोज कुमार महापात्रा हैं। सलाहकारों में अंकित शाह, डॉ. चंद्रहुआंस चव्हाण, दीपक हस्तीर, केशव के गुप्ता, मनोशी सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, रितेश बिजोरिया, सैवियो रॉड्रिग्स और सुनील चंडक शामिल हैं। सह-मंत्री/समन्वयक अमित अग्रवाल, अमित शाह, चंदन कुमार, मनील मंतरे, राजकुमारी और राजू मार्शिया हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।

