
नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 ब्रह्म सवित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य तुलसाराम महाराज के दिल्ली आगमन पर राजपुरोहित समाज दिल्ली-एनसीआर की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 4 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे महाराज के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुसज्जित बग्गी में महाराज विराजमान रहे। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए। श्री खेतेश्वर दाता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। समाजबंधुओं ने पुष्पमालाओं से महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें भजन कलाकार चुन्नीलाल राजपुरोहित ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंच संचालन चंदन सिंह ने किया।
आशीर्वचन में तुलसाराम महाराज ने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सदाचार, अच्छे कर्म और व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कान सिंह गुरलाई, श्रवण सिंह नारवा, जोरावर सिंह कनोडिया, सोहन सिंह पुरोहितासनी, पहलाद सिंह मादड़ी, जबर सिंह भासूदा, पवन सिंह ढाबर, बाबू सिंह सरवड़ी, बलवंत सिंह सिद्धमुख, गोविंद सिंह निम्बाड़ा, डूंगर सिंह अराबा, भेरू सिंह सराना, भैरू सिंह लूम्बावास, दीपक भीनमाल, जोग सिंह आलासन, हिम्मता, बाबू सिंह आलासन, नरपत सिंह आलासन, रतन सिंह खुड़ी, गोरधन सिंह लेड़ी, स्वरूप सिंह चावंडा, भंवर सिंह नारवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राजस्थान प्रवासी महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार तेलवाड़ा ने भी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ।

