राजनगर रामलीला मैदान में डांडिया नाइट में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु

यूपी – गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रवीन शर्मा एंड पार्टी, दिल्ली के सहयोग से संपन्न हुआ। श्री गणेश शोभायात्रा के उपरांत आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपने परिवारों के साथ भाग लेकर उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया का आनंद लिया।

विशेष गीत-संगीत के बीच डांडिया कलाकारों एवं उपस्थित लोगों ने डांडिया स्टिक के साथ आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा तथा लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री सीए दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर.के. शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, अमरीश कुमार त्यागी, मुकेश मित्तल, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार, विनीत शर्मा, आर.एन. पाण्डेय, सुभाष शर्मा, आकाश वशिष्ठ, राजीव मोहन, के.पी. गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, राजीव गुप्ता, सौरभ गर्ग, दीपक कांत गुप्ता, आलोक मित्तल, जितेन्द्र रंधावा, मदन लाल हरित, ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीए डीके गोयल, श्रीचंद चौहान, एस.एन. अग्रवाल, आशा अग्रवाल, उषा गुप्ता और राजीव त्यागी सहित राजनगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।