श्रीराम शोभायात्रा के साथ कविनगर रामलीला का भव्य शुभारंभ

यूपी – गाजियाबाद, 6 अक्टूबर। श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर की रामलीला का शुभारंभ मंगलवार को भव्य श्रीराम शोभायात्रा के साथ हुआ। शाम सात बजे स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने केडीबी पब्लिक स्कूल के समीप हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा कविनगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची, जहां गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शोभायात्रा में दिल्ली और ग्वालियर के प्रसिद्ध बैंड, मेरठ एवं राया की शहनाई, ढोल-ताशों के साथ 60 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। भव्य झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने मार्ग में उमड़े भारी जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कविनगर पार्षद शिवम शर्मा, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा, कार्यकारी महामंत्री पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, शोभायात्रा संयोजक अनिल जैन, अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गुलशन बजाज, अवनीश गर्ग, राजेश गर्ग, नवेन्दु सक्सेना, पुनीत बेरी, सुनील निगम, ऋषि मांकड, सुशांत चोपड़ा, मनोज गोयल, जगत शर्मा, सुरेश महाजन, विपिन कंसल, अजय अग्रवाल, शुभांग और सचिन सहित समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं युवा सहयोगी मौजूद रहे।

आज माता की चौकी में होगा भजन-गुणगान

रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता से आए शुभम रुपम और गुरुग्राम के नरेश सैनी माता का गुणगान करेंगे।