
यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की ओर से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित समारोह में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ‘गांधी एक व्यक्तित्व, एक कृतित्व, एक संवाद’ कार्यक्रम हुआ।
समारोह में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि गांधी ने देशवासियों में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति ऐसा उत्साह पैदा किया कि बड़ी संख्या में लोग अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल हुए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और सादगी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने गांधी के आंदोलनों और उनके नेतृत्व से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि गांधी ने आंदोलनों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया और लोगों को एकजुट किया। मनोज होदिया ने कहा कि गांधी के आचरण और अहिंसा के सिद्धांतों के कारण विश्वभर में उनका सम्मान है।
कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, विनोद अकेला, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, उमेश पांडे, गोपाल सिंह, अनुपम अग्रवाल, दीपक वर्मा, संजय, राजेंद्र गौतम, आरपी शुक्ला, महेश पांडे, ललन, नरेंद्र पांडे, डॉ. संजय गुप्ता, संजय कुमार, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, कैप्टन गोपाल सिंह, सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, सुबोध शर्मा, मनोज शर्मा, पवन सक्सेना और डीसी माथुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

