
यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था एवं जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, अंबेडकर रोड पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने किया। करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया।
नेहरू युवा केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले ने टीमों और अतिथियों का स्वागत किया। विनोद पांडेय ने प्रतियोगिता का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

पूर्व महानगर महामंत्री एवं संस्था प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में पूर्व खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में आईटीबीपी कोच सुखविंदर सोलंकी, रेलवे के अनुवीर सिंह, मोहन, मेकिंग, अलाउद्दीन, सीडीए के महक सिंह, पुलिस के रविंद्र सिंह, योगराज सिंह, विजय कुमार, कोच सारविंदर सिंह, रेफरी लोकेश कुमार, कोच राजकुमार यादव, जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष संदीप नागर और मनोज कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में पार्षद राहुल शर्मा, श्याम शर्मा, हिमांशु शर्मा, नीरज गोयल, डीएन कौल, सुमन सती, निशा चौहान, अनिता राणा, आशा पावर, भूषण लाल टिंगलू, जगदीश सती, योगराज शर्मा, महावीर सिंह रावत, अनिल फोतेदार, शिव कुमार शर्मा, प्रतीक माथुर, दिनेश माथुर, देवेंद्र चौहान, आरके गुप्ता, धर्मेंद्र, दीपक शर्मा, वरुण रावत, अरविंद राणा और संजीव कुमार वर्मा मौजूद रहे।

