गांधी-शास्त्री जयंती पर आपसी भाईचारे और जनसेवा का संकल्प

यूपी – गाजियाबाद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर क्षेत्रीय कार्यालय, दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर वाली गली, जस्सीपुरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद मौ. जाकिर अली सैफी के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौ. जाकिर अली सैफी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आपसी भाईचारे और सत्याग्रह के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और जनसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सैय्यद समीर, मौ. रमीज राजा, विनायक खन्ना, नासिर चौधरी, अमान सलमानी, मौबीन कुरैशी, सब्बीर भाई, साबीर सैफी, शाहरुख खान, शहनवाज और कपिल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।