
यूपी – गाजियाबाद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
सतीश शर्मा ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से अन्याय का विरोध करना सिखाया। कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जाएगी तथा शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है।
वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष ओम दत्त गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, मामराज प्रधान, रविंद्र सिंह, आचार्य विकास कुमार त्यागी, राजीव शर्मा, जयवीर सिंह, श्याम शंकर, राजाराम भारती, रिजवान, सादाब, राजू शर्मा, तरुण शर्मा, सुरेंद्र दोसा, नेम त्यागी, कृपा शंकर ठाकुर, पुष्पेंद्र राठोर, विशंभर दीप, सविता गौतम, सीमा, नाजिम, धीरेंद्र ज्ञानी, नंदकिशोर शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, ग्लोबल प्रसाद, उदय सिंह पाल, महफूज खान, स्वरूप, रूप किशोर, राजेंद्र शर्मा, विपिन गुर्जर, श्रीपाल सिंह, सुरेंद्र, हरेंद्र सिंह, बाबा शिवा, फूल अली शर्मा, आसिफ मिर्जा, राशिद अली, नवल किशोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न दलों से कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत कर सदस्यता दिलाई गई।

