गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने मनाया उत्सव, मनोज चौधरी बने वार्ड 69 अध्यक्ष

यूपी – गाजियाबाद। घंटाघर स्थित कंपनी बाग महानगर कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वार्ड 69 निवासी मनोज चौधरी को कांग्रेस का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को वार्ड में मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं महानगर महासचिव लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि मनोज चौधरी के नेतृत्व में वार्ड में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रियता से काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।