राजनगर में 5 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, 21 को लेजर शो होगा

यूपी – गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से 5 अक्टूबर को विघ्नहर्ता गणेश पूजन और शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव एवं मेले का शुभारंभ होगा। समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव और अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर को डांडिया नाइट, 7 अक्टूबर को माता की चौकी और 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण-सुदामा नाटक का मंचन होगा। 9 अक्टूबर से नारद मोह के साथ रामलीला शुरू होगी, जबकि 10 अक्टूबर को रामजन्म और 13 अक्टूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी।

महामंत्री सीए दीपक मित्तल ने बताया कि इस बार भी रामलीला का मंचन आधुनिक तकनीक के साथ किया जाएगा। 17 अक्टूबर को राम-हनुमान मिलन के बाद पहली बार रश्मिरथी की ओर से रामचरितम नृत्यरूपक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद लंका दहन होगा। 21 अक्टूबर को समापन अवसर पर राज्याभिषेक के बाद पहली बार लेजर शो आयोजित किया जाएगा। राम बारात के सेक्टर-10 चौराहे पर पहुंचने पर जानकी भवन में राजा जनक के रूप में मुकेश मित्तल बारातियों का स्वागत करेंगे और जयमाला होगी।

संयोजक मंडल सदस्य विनीत शर्मा, मेला प्रबंधक मुकेश शर्मा और श्रीचंद चौहान ने बताया कि मेले में आकर्षक स्टाल, बच्चों के लिए झूले और खान-पान के स्टाल लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में प्रवीण चौधरी, राकेश मिश्रा, आरके शर्मा, नरेश सिंगल, अमरीश कुमार त्यागी, अनिल कुमार, आरएन पाण्डेय, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, सुभाष शर्मा, राजीव मोहन गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, दिनेश शर्मा, सुंदर लाल यादव, जीपी अग्रवाल, केपी गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, अमरपाल तेवतिया, राजबीर त्यागी, अनीश यादव, राजीव गुप्ता, सौरभ गर्ग, डॉ. आरके मित्तल, मदनलाल हरित, दीपक कांत गुप्ता, आलोक मित्तल, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र रंधावा, ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा, सीए डीके गोयल, वीरेंद्र सारस्वत और पंकज भारद्वाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।