मेवाड़ के 245 विद्यार्थी बने ब्रांड एम्बेसडर, सौंपे गये दायित्व

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभागार में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 245 विद्यार्थियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। विद्यार्थियों को कक्षा प्रतिनिधि, छात्र परिषद, संपादकीय मंडल, जेंडर चैंपियन और प्रीफेक्ट के दायित्व सौंपे गये।

कार्यक्रम में बीबीए, बीकॉम, बीएड, बीसीए, डीएलएड, एचएसएस, एलएलबी तथा बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थान की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने छात्र परिषद के नये सदस्यों को बैज प्रदान किये। इसके बाद विद्यार्थियों ने शपथ लेकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने तीन आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस अवसर पर पिछले सत्र के छात्र परिषद सदस्यों को उनके योगदान और सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा अंशिका और छात्र कृष्ण ने किया। समारोह में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और संस्थान के प्रति दायित्वबोध विकसित करने का संदेश दिया गया।