

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल को एक बार फिर प्रत्याशी बनाए जाने पर मुस्लिम समाज की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष गाजियाबाद चांद भारती ने दिनेश गोयल को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा अवसर दिया जाना कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने दिनेश गोयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को और मजबूती मिलेगी।
चांद भारती ने कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से दिनेश गोयल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह विधान परिषद में क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनके प्रति शुभेच्छा व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

