सुभास पार्टी ने शहीद भगत सिंह का 119वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की ओर से रविवार को एफ-10, जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 119वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

सतेन्द्र यादव ने भगत सिंह के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह का जन्म 27-28 सितंबर 1907 की मध्यरात्रि लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह का परिवार क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित था। भगत सिंह ने जेल में 116 दिन की भूख हड़ताल की। उनकी फांसी रोकने के लिए देश-विदेश में प्रयास हुए, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत ने किसी की नहीं मानी। 23 मार्च 1931 को 23 वर्ष की आयु में उन्हें फांसी दे दी गई।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा होदिया ने कहा कि भगत सिंह का नाम ही युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए।

महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि भगत सिंह बचपन से ही भारत की आजादी का सपना देखते थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुजीत तिवारी ने भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।

उत्तर प्रदेश-बिहार प्रभारी अनिल सिन्हा ने कहा कि क्रांति की चर्चा भगत सिंह के नाम के बिना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान देकर इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया।

कार्यक्रम में अनिल मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राजेंद्र यादव, अनुपम अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, नरेंद्र कुमार, उमेश पांडे, पंडित अशोक भारतीय, राम गणेश सिंह, राम नरेश ठाकुर, सुजीत तिवारी, अनिल सिन्हा, राजकुमारी यादव, हरीश शमी, संजय कुमार, कमल यादव, विनोद अकेला, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, पवन सक्सेना, ललन, आरपी शुक्ला, गिरीश मिश्रा, दीपक वर्मा, गोपाल सिंह, अनिल मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, चेतना पवार, आस्था पवार, अनिल दुबे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, तेजेंद्र कुमार, हरिशंकर वर्मा, शेखर, वीरेंद्र कुमार कंडेरा, विनोद गुप्ता और विकास आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन विनोद अकेला ने किया।