
यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर घोषित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा और समर्पण अभियान की कड़ी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के सहयोग से चल रहे सेवा प्रकल्प के तहत 24 सितंबर को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में 150 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई।
कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता के समर्थन तथा विभिन्न रोटरी क्लबों के सौजन्य से आयोजित किया गया। रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा कार्यों का विस्तार करना है, ताकि जनपद में प्रत्येक गर्भवती महिला स्वस्थ रहे और स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। कार्यक्रम में एम.सी. गौड़, अश्विनी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पारुल त्यागी, निधि गौड़, राकेश चतुर्वेदी, विशाल शर्मा, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सीमा चौधरी, आर.डी. शर्मा, खुशबू, तान्या बाटला, महिपाल सिंह बिष्ट, सुधीर त्यागी सहित अन्य रोटेरियन और रेडक्रॉस सदस्य उपस्थित रहे। पोषण पोटली पाकर लाभार्थियों ने खुशी जताई। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन संजय यादव ने किया।

