वाल्मीकि समाज के मतदान से 27 सितंबर को होगा प्रकोटत्सव प्रबंधन समिति का चुनाव

यूपी – गाजियाबाद। महानगर प्रकोटत्सव प्रबंधन समिति के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 को समिति का चुनाव आयोजित किया जाएगा। चुनाव स्थानीय एम.बी. गर्ल्स स्कूल, चंद्रपुरी, गाजियाबाद में होगा। इसमें महानगर के वाल्मीकि समाज के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर समिति के आगामी नेतृत्व का चुनाव करेंगे।

प्रबंधन समिति के अनुसार चुनाव में राष्ट्रवादी तथा आकाश चंदेल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। समिति की ओर से मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

समिति ने बताया कि चुनाव का उद्देश्य समाज की सहभागिता के माध्यम से प्रकोट्सव समिति के नेतृत्व का चयन करना है। मतदान में महानगर के वाल्मीकि समाज के लोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भाग लेंगे।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष प्रधान, महामंत्री प्रदीप चौहान और कोषाध्यक्ष जितेंद्र सूद ने समाचार पत्रों से चुनाव कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित करने का आग्रह किया है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग चुनाव की जानकारी प्राप्त कर मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।