यूपी – गाजियाबाद। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल ने 56 गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डबल स्टोरी, विवेकानंद नगर में आयोजित युवा कांवड़ सेवा एवं 13वें श्री गणेश महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की भव्य एवं मनमोहक झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विभु बंसल ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक मंडल तथा युवा साथियों को शुभकामनाएं दीं।
विभु बंसल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सेवा और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी युवा साथियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान गणेश की झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

