
यूपी – गाजियाबाद। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल ने नोएडा में पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विभु बंसल ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सत्यवती मिश्रा के निधन से परिवार और उनके परिचितों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
तेरहवीं संस्कार में परिवार के सदस्यों, परिचितों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी पहुंचकर सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव और सामाजिक जीवन में योगदान को स्मरण किया।
विभु बंसल ने कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

