
यूपी – बदायूं। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) के प्रांतीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और छोटे-छोटे श्रमिक संगठनों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन व्यापक भागीदारी निभाएगा और भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए निचले स्तर तक प्रयास करेगा।
अधिवेशन में 40 वर्षों से मजदूर संगठन से जुड़े ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के यूनिट महामंत्री डॉ. शरद राही को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा शाहजहांपुर के ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सूबेदार शाह को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। बदायूं के ईंट भट्ठा निर्माता संघ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शाहजहांपुर में नरमू के पूर्व अध्यक्ष रामावतार शर्मा को जिला अध्यक्ष और उरमू के पूर्व शाखा मंत्री राकेश कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नितेश पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. शरद राही, सूबेदार शाह और नीरज शर्मा ने उनका पगड़ी, माल्यार्पण व शॉल से सम्मान किया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रमुख अनिल त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री लीगल सेल नितिन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र राघव और राजकुमार जिले सिंह का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय कवि माधव मिश्रा ने काव्य प्रस्तुति दी। शुभम शर्मा, अकील इस्माइल और पंडित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नीरज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

