
यूपी – गाजियाबाद। राज नगर एक्सटेंशन में सर्वोदय हेल्थकेयर, गौर सिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में गाजियाबाद के एडीसीपी वरुण कुमार सिंह और एसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। रिबन काटने और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और निशुल्क सेकंड ओपिनियन कैंप भी लगाया गया।
क्लीनिक में न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, हड्डी रोग, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, मस्तिष्क एवं रीढ़ की सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और इंटरनल मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। रक्त नमूना संग्रह और ईसीजी की सुविधा भी मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल के निदेशक दिव्यानु गुप्ता ने कहा कि क्लीनिक के माध्यम से राज नगर एक्सटेंशन के लोगों को घर के पास विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में डॉ. अंकुर सिंह, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. गंगेश गुंजन, डॉ. मनोज कुमार शर्मा और डॉ. निखिल वालसांगकर ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र लिए। विशेषज्ञों ने बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। क्लीनिक में रविवार से मंगलवार तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इंटरनल मेडिसिन तथा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

