आगरा के दलित सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सपा ने किया ‘स्वजनों से संवाद’

यूपी – गाजियाबाद। आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित समाज सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर गाजियाबाद की ओर से गोविंदपुरम स्थित सुमंगलम बैंक्वेट में ‘स्वजनों से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगरा सम्मेलन में गाजियाबाद से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि पार्टी शोषित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने क्षेत्रवार जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की।

कार्यक्रम में नितिन त्यागी, राजन कश्यप, अभिषेक गर्ग, धर्मवीर डबास, विनोद सविता, विशाल वर्मा जाटव, सदर सिंह राज जाटव, हर स्वरूप जाटव, कमलेश कुमारी, मांगू सिंह जाटव, रवि दत्त जाटव, अमन यादव, तमन्ना डबास, मधु चौधरी, दुर्गेश चौधरी, किरण कालिया, मुकेश यादव, किशन यादव, विकास यादव, मनोज पंडित, नरेश बत्रा, कर्मवीर सिंह जाटव, संदीप प्रधान, कमलेश यादव, जितेंद्र जाटव, अजय वाल्मीकि, सतीश पर्चा, राजेश रवि जाटव, सोहनवीर सिंह, संजीव सागर, कृष्णा ढाकोलिया, चंद्रपाल जाटव, वीरेंद्र ढाकोलिया, नवीन मास्टर, प्रदीप गहलोत, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, इरफान, अमानत चौधरी, असलम कुरैशी, अंशु ठाकुर, मनीष त्यागी, ठाकुर विक्की सिंह, मोहम्मद अब्बास हैदर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।