मदर्स बेकरी एसोसिएशन के पांच वर्ष पूरे होने पर विशाल भंडारे का आयोजन

यूपी गाजियाबाद। विधानसभा क्षेत्र-56 के विजय नगर क्षेत्र में मदर्स बेकरी एसोसिएशन के सफल गठन के पांच वर्ष पूरे होने पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने शिरकत की।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अभिषेक गर्ग का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को पांच वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। मदर्स बेकरी एसोसिएशन व्यावसायिक गतिविधियों के साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकजुटता और सेवा भावना का संदेश दे रही है।

भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर मदर्स बेकरी एसोसिएशन के पदाधिकारी अजीमुद्दीन मंसूरी, यूसुफ मंसूरी, मुशीर मंसूरी, वकील, सम्मानित व्यापारी ग़ालिब, फ़हीम, पार्षद परवेज चौधरी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।