किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भाकियू देहात की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक

यूपीगाजियाबाद, 22 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन देहात के कैंप कार्यालय माया कुंज सेकंड, अवंतिका में राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर मनोज नागर ने की। बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, संगठन विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में कृषि भूमि के सर्किल रेट में वृद्धि, ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर ट्रकों की पार्किंग से ग्रामीण सड़कों को हो रहे नुकसान, बिजली चोरी के नाम पर ग्रामीणों के उत्पीड़न, निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर अधिक शुल्क वसूली और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। बैंकिंग व्यवस्था में किसानों व ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का मुद्दा भी चर्चा में रहा। संगठन ने जल्द बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

संगठन विस्तार के तहत प्रदीप चौधरी को बुलंदशहर जिला अध्यक्ष और रोहित चौधरी को बिजनौर जिला अध्यक्ष बनाया गया। छोटे नंबरदार को गौतम बुद्ध नगर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप चौधरी के साथ 40 से 50 तथा राजेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रधान सुशील नागर, प्रदीप मुखिया, विपिन कुमार, प्रमोद त्यागी, जितेंद्र रौसा, राजेंद्र फौजी, रामकुमार भाटी, डॉ. श्याम सुंदर त्यागी, वशी ठेकेदार, इकरामुद्दीन, संतराम नागर, करण प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।