
यूपी – गाजियाबाद, 22 सितंबर। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल अल्फा क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। ट्रायल पूर्व रेलवे रणजी खिलाड़ी हर्ष माथुर और पूर्व दिल्ली रणजी खिलाड़ी मनीष गिरि की देखरेख में संपन्न हुआ।
ट्रायल में गाजियाबाद और बागपत से कुल 313 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 153 बल्लेबाज, 75 मध्यम गति के गेंदबाज, 63 स्पिन गेंदबाज और 22 विकेटकीपर शामिल रहे। बागपत से कुल 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 28 बल्लेबाज, 18 मध्यम गति के गेंदबाज और दो विकेटकीपर शामिल थे।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों के खेल कौशल, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग क्षमता का आकलन किया गया।
इस अवसर पर गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव मनोज मकड़, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, नितिन कश्यप, कुश शर्मा, आनंद शर्मा, आकाश शर्मा, राहुल, सुनील सैनी, बाबलू, देवेंद्र और मनोज गौड़ मौजूद रहे। बागपत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सुधीर तोमर उपस्थित रहे।
गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

