किसानों की मांगों को लेकर भाकियू महाशक्ति ने दिल्ली घेराव की चेतावनी दी

यूपीगाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के राहुल गार्डन में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीआर सचिव तौफीक ने किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों की प्रमुख मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बंटी सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली में किसानों की मांगों को लेकर घेराव किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन देशभर में विस्तार कर रहा है।

संगठन ने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी उठाई।

महानगर उपाध्यक्ष अंकुर प्रजापति, देवेंद्र सक्सेना और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रागीव ने कहा कि दिल्ली में किसानों को संगठन से जोड़कर एकजुट किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।