शकुंतला गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

यूपी गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता की माता स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता, पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता (लक्ष्मी सेफ वाले), की द्वितीय पुण्यतिथि पर 17 सितंबर को नवयुग मार्केट स्थित निवास पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कई सौ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, सरदार बलप्रीत सिंह, पवन शर्मा, आशुतोष, धर्मेंद्र, पंडित अशोक भारतीय, पार्षद हिमांशु शर्मा, नरेश सिंघानिया, नरेश बत्रा तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अंकुर गोयल बंटी, नवीन गुप्ता, सीमा गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अयांश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिजन, व्यापारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। परिजनों ने बताया कि पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।