
19 को निकलेगी विशाल कार शोभायात्रा
यूपी – गाजियाबाद। श्री सनातन परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में राजनगर एक्सटेंशन के रामलीला मैदान, निकट वीवीआईपी मॉल में 20 से 26 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण नाम महायज्ञ का आयोजन होगा। कथा से पूर्व 19 सितंबर को शाम चार बजे विशाल कार शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथाव्यास शिवानंद सनातनी भाई (तीर्थ नैमिषारण्य) ने बताया कि शोभायात्रा में केवल चार पहिया वाहन शामिल होंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने इसे राजनगर एक्सटेंशन के इतिहास का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बताया। कथा संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि कथाव्यास पिछले एक माह से क्षेत्र में प्रवास कर विभिन्न सोसाइटियों में लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। कथा कमेटी के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा के बाद शुद्ध भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। दैनिक यज्ञ सुबह आठ बजे तथा कथा शाम पांच से रात नौ बजे तक होगी। पद्मश्री अनूप जलोटा की भजन संध्या भी आयोजित होगी।
संरक्षक मंडल में अजय शर्मा, विवेक त्यागी, देवेंद्र सागवान, प्रवीण त्यागी, सुदन रावत, प्रवीण चौधरी, सोनू त्यागी, रविन्द्र कुमार तिवारी, प्रदीप शर्मा, के.पी. गुप्ता शामिल हैं।
उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राजन त्रिपाठी, अनिल तोमर, देवेंद्र चौबे, नरेश सिरोही, कमलदीप त्यागी, जीतेन्द्र शर्मा, आशुतोष तिवारी, प्रशांत त्यागी, एन.के. शर्मा, अभिषेक पांडे, पदमाकर मिश्र, वैभव शर्मा, बी.पी. उपाध्याय, संतोष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, अंशुल वशिष्ठ मौजूद रहे। सचिव कपिल शर्मा, राजेश तिवारी, सह सचिव विवेक शर्मा, पवन द्विवेदी, सुनीत झा, अर्जुन सिंह, प्रवीण उपाध्याय, प्रतीक हत्येला, आदित्य पंडित, मीडिया प्रभारी एम.के. अग्रवाल, सौरभ शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

