
गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (फार्मेसी) में 16 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशेष रूप से फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता नम्रता ओहरी, प्रशिक्षक एवं चिकित्सक तथा जेनलाइफ फाउंडेशन की संस्थापक ने विद्यार्थियों से तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और भावनात्मक दृढ़ता के विषय में संवाद किया। उन्होंने दैनिक जीवन में तनाव से निपटने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।
कार्यक्रम का संयोजन ऋतुपर्णा पालित ने किया। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, हेड एच.आर. डॉ. विपुल गोयल तथा प्रिंसिपल (फार्मेसी) डॉ. मोनिका सचदेवा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अपने मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के अनुसार, यह आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास, आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

