
यूपी – गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा के तत्वावधान में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की 75वीं जयंती पर परिवार मिलन समारोह वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस, हिंडन नदी के पास धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक एवं सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संरक्षक सतेंद्र यादव ने कहा कि अशोक श्रीवास्तव सभी वर्गों को परिवार की तरह साथ लेकर चलते थे और सुख-दुख में लोगों का सहयोग करते थे। वरिष्ठ सदस्य एवं मुरादनगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने बताया कि पार्टी की स्थापना 2018 में हुई थी और अशोक श्रीवास्तव ने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पूर्वांचल का पुरोधा और हृदय सम्राट बताया।

समारोह में करीब 400 परिवारों के साथ अशोक श्रीवास्तव का परिवार शामिल हुआ। गीत, संगीत और भजन कार्यक्रम के बाद रात्रि भोज का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आए सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुमार अभिनव, प्रियंका श्रीवास्तव, सिकंदर यादव, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंदमणि त्रिपाठी, जेपी यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर वर्मा, टीके वर्मा, राम प्यार यादव, अवधेश कुमार, कृष्ण मोहन झा, प्रभा शंकर सिंह, शैलेश शर्मा, गिरीश मिश्रा, महेश पांडे, हरिओम शर्मा, विजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अमित किशोर, आशुतोष सिन्हा, विनोद अकेला, संजय कुमार, कमल यादव, रामवतार यादव, देवेंद्र यादव, श्यामवीर यादव, महेश कुमार यादव, एडवोकेट सुजीत तिवारी, नागेंद्र मौर्य, योगेश राय, मनोज तिवारी, जेपी द्विवेदी, प्रीति चंद्र राय, विनोद यादव, रामनरेश ठाकुर, अनूप कुमार ठाकुर, अजय सिंह चंद्रवंशी, सुधीर यादव, शंकर यादव, अनुरंजन श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, अनिल सिन्हा, विकल कुलश्रेष्ठ, संजय शर्मा, संजय श्रीवास्तव, सियाराम यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, ओम प्रकाश शाह, इंद्रजीत प्रसाद, दीनानाथ मिश्रा, मुरारी मिश्रा, सत्यम मिश्रा, सनी झा, श्याम बिहारी कुशवाहा, बलिराम यादव, अरविंद श्रीवास्तव, विकास पांडे, सुनील सिंह, रीता सिंह, राकेश तिवारी, टीके पांडे, जय दीक्षित, साधुराम, मंटू सिंह, प्रीती, अरुण सिंह, कमलेश राय, मधुकर शर्मा, हरेंद्र सिंह, ममता झा, राजेंद्र सक्सेना, रमेश श्रीवास्तव, कैप्टन गोपाल सिंह, आरके गुप्ता, राजीव झा, बिंदु शेखर झा, दयानंद झा, सर तेज बहादुर वर्मा, मार्कंडेय राय, सुरेश यादव, संजय कुमार वर्मा और विजय जुआठा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

