
यूपी – ग्रेटर नोएडा। समाज, मीडिया, राष्ट्र और समकालीन विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विमर्श के लिए वार्षिक वैचारिक आयोजन ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ का आयोजन 19 और 20 सितंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा। प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ है।
19 सितंबर को ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 108 हवन कुंडों पर 1,000 से अधिक मातृशक्ति सहभागिता करेंगी। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम मुख्य वक्ता, गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम मुख्य अतिथि और प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगी।
20 सितंबर को ‘युवा सोच, नया भारत’ सत्र में डॉ. मयंक अग्रवाल, रंजना राठौड़, साक्षी मिश्र और सईद अंसारी विचार रखेंगे। ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ सत्र में नरेंद्र ठाकुर, निवेदिता जोशी, डॉ. रंजना नल्लमल्ली, गौरव सावंत और अनिल त्यागी शामिल होंगे। संचालन दीक्षा कोहली करेंगी।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मार्गदर्शन देंगे। आयोजन में पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।

