
यूपी – गाजियाबाद के आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में 17 सितंबर को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
औपचारिक बैठक में आगामी चुनावों को लेकर नए मतदाताओं के वोट बनवाने तथा विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए अधिक से अधिक मतदाता पंजीकरण कराने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में अभियान चलाकर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान करीब 10 लोगों ने समाजवादी विचारधारा को स्वीकार करते हुए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी की कुछ महिला कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियां प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एडवोकेट विरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने पर सोहन बीर सिंह, उत्तम सिंह यादव और सुधीर कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर सामूहिक फोटो-सेशन भी किया। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

