
यूपी – गाजियाबाद। नवयुग मार्केट क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव प्रबंध समिति के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष प्रधान ने की, जबकि संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने किया।
बैठक में महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए 61 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव तथा जयंती से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली जाएंगी। महानगर अध्यक्ष पद के लिए अमित राष्ट्रवादी और आकाश चंदेल के बीच आगामी 27 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव बी गर्ल्स इंटर कॉलेज अथवा भगवान महर्षि वाल्मीकि पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसमें महानगर वाल्मीकि समाज के लोग मतदान कर अध्यक्ष का चयन करेंगे।
बैठक के दौरान दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। प्रबंधन समिति ने चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अशोक मकवाना, राम भुल घिनगान, बलबीर वाल्मीकि, अजय हितेषी, सतीश पारचा, मनोज सुद, बाबू हजारिया, संजय टाक, शक्ति जीनवाल, सोनू घिनगान, शनि वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, सोनू जीनवाल, रमन वाल्मीकि, ओम वाल्मीकि और शमी नारंग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

