महानगर कांग्रेस कार्यालय में अमित कुमार बंटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

यूपी गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अमित कुमार बंटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। केक काटकर अमित कुमार बंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

बताया गया कि अमित कुमार बंटी के 27 वर्ष के राजनीतिक जीवन में यह दूसरी बार है, जब उनका जन्मदिन इतनी धूमधाम से महानगर कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। गत वर्ष भी महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया था। कांग्रेस कार्यालय में लगातार इस तरह के आयोजन शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्ति के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन के बावजूद अमित कुमार बंटी आज भी एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष इस्माइल खान, शुभांशु शर्मा, सुलेमान खान, सुनील दत्त करदम, सीमा शर्मा, अधिवक्ता किरण शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अधिवक्ता चंद्रपाल, सुदेश शर्मा, रवि शंकर सूर्य, नितिन गोपाल भाटी, विनोद शर्मा, शमसुद्दीन सैफी, पवन शर्मा, रवि वार्ष्णेय, अमित शर्मा, योगेश शर्मा, युसूफ कुरैशी, हरि पहलवान, शमशाद खान, रफीक अहमद, अशोक कौशल, विजय श्रीवास्तव, एम खान, शमशाद, अमित गुप्ता, हर्षवर्धन सूर्य, लक्ष्मण और शादाब खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।