धूमधाम से मनाया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन

व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा संगठन : संदीप बंसल

यूपी गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन जिला कार्यालय पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी साथी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप बंसल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने संदीप बंसल के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। इस अवसर पर संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

संदीप बंसल ने सभी व्यापारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों का प्यार और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने संदीप बंसल को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।