
यूपी – बड़ौत (बागपत)। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने में आ रही समस्याओं को लेकर बड़ौत में अमर पाल कोरी के आह्वान पर बैठक आयोजित की गई। इसमें सहारनपुर और मेरठ मंडल सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
कोरी समाज संघ के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 1976 में कोरी समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया गया था। पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाज की करीब 25 लाख आबादी है, लेकिन जाति प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र के अभाव में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और युवाओं को नौकरी के आवेदन में परेशानी हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरी समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या से अवगत कराएगा। संचालन अमर पाल कोरी ने किया।
बैठक में सुरेश कोरी, राजवीर सिंह, रामनिवास आर्य, डॉ. नाहर सिंह, धर्मेंद्र कोरी, प्रकाश चंद कोरी, रविन्दर आर्य, कपिल आर्य, कपिल कोरी, दिनेश कोरी, दुष्यंत कोरी, रविन्दर कोरी एडवोकेट, आर्य कोरी, धर्मवीर कोरी प्रधान, मुकेश कोरी, कलुआ कोरी, गुलवीर कोरी, संत कुमार प्रधान, मनीष प्रधान, संजय कोरी, कृष्ण पाल कोरी, मास्टर कपिल कोरी और डॉ. नरेंद्र कोरी सहित अन्य मौजूद रहे।

