
यूपी – गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में नई उपलब्धि जोड़ते हुए KPL पेंटिंग टूल की नई फैक्ट्री का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और संत समाज की उपस्थिति में हुआ। KPL का संचालन नवजोत कपूर, नितीश भारद्वाज और उपेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है।
समारोह में जीवन ऋषि महाराज, तारासुत मनीषी, कमल गिरी महाराज, मछेंद्र नाथ महाराज, सूर्यांश महाराज, आचार्य डॉ. यश पाराशर व उनकी टीम, युवा कवि सक्षम चौहान सहित संत समाज के अनेक संत उपस्थित रहे। योग प्रस्तुति और काव्य पाठ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में श्री श्याम रसोई के संस्थापक गोपाल शास्त्री, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव, एडीआईओएस पवन भाटी, हिरनॉट ग्रुप के चेयरमैन रिंकेश त्यागी, पार्षद विजेंद्र सिंह चौहान, भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप बाल्मीकी, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार वर्मा, युग परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील त्यागी, महामंत्री छोटे लाल कनोजिया और अमित चौहान सहित उद्योगपति, व्यापारी व समाजसेवी मौजूद रहे। यूपीबीएस की आईटी टीम ने निदेशक प्राची चौहान के नेतृत्व में आईटी कार्य पूर्ण किए।
उपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि KPL में K कौशल्या, P प्राची और L लव को दर्शाता है। उन्होंने अतिथियों का आभार जताते हुए गुणवत्ता और नवाचार के साथ कंपनी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

