कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ आर्य समाज की मुहिम सराहनीय : मनोज धामा

यूपी – गाजियाबाद। बेहटा गांव स्थित लावण्या फार्म हाउस में 12 सितंबर को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गाजियाबाद की ओर से सघन वेद प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

मनोज धामा ने कहा कि आर्य समाज सनातन की रीढ़ है और समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आर्य समाज कुरीतियों, जात-पात के भेदभाव, छुआछूत, बाल विवाह, बहुविवाह, पाखंड और अंधविश्वास का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के साथ आर्य समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। डीएवी विद्यालयों, महाविद्यालयों और गुरुकुलों के माध्यम से वैदिक संस्कृति तथा आधुनिक शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

कार्यक्रम में श्रद्धानन्द शर्मा, नितिश कुमार, आचार्य कृष्ण मुनि, भजन उपदेशिका कल्याणी, सभासद मोनू प्रधान, बबलू खलीफा, मनोज आर्य, नीरज, रणवीर धामा, राजवीर धामा, किरणपाल धामा, अमित कुमार, योगेन्द्र भारद्वाज, चांदू आर्य, वैदकौर, नीलम, संगीता, रेणु और पूजा सहित सैकड़ों आर्य समाज अनुयायी उपस्थित रहे।