साई उपवन साई मंदिर के 25 वर्ष पूरे, भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

यूपी – गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित साई उपवन साई मंदिर में मंदिर स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को भव्य भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:15 बजे काकड़ आरती से हुई। इसके बाद साई बाबा का मंगल स्नान कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

आयोजन में बड़ी संख्या में साई भक्तों ने पहुंचकर साई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

पंडित अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर के 25 वर्ष पूरे होना सभी भक्तों के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है। साई बाबा की कृपा से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सेवा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर उमेश शर्मा, मयूर गिरधर, विनोद त्यागी, रवि वर्मा, अजय गांधी, अमित वर्मा, मोनिका वर्मा, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, कमल शर्मा, अमित शर्मा, वरुण त्यागी, रजनीश बाजपेई, हरिओम बाजपेई, प्रेम मिश्रा और आशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में साई भक्त उपस्थित रहे।