चरथावल में विकास को मिली रफ्तार, 42 लाख के कार्यों का नरेंद्र कश्यप ने किया लोकार्पण

यूपी – मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संधावली और दहचंद में विधानमंडल विकास निधि से कराए गए कुल 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का मंत्री नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर लोकार्पण किया। संधावली में 18 लाख रुपये की लागत से 140 मीटर और दहचंद में 24 लाख रुपये की लागत से 280 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कराया गया है।

इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। चरथावल विधानसभा के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी।

गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने नरेंद्र कश्यप का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल, वीरेंद्र सैनी, जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप एडवोकेट सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताया।