बसपा की जिला स्तरीय बैठक में मिशन 2027 की रणनीति पर मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार बसपा गाजियाबाद की ओर से 12 सितंबर को जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ और सेक्टर स्तर की समीक्षा तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ।

बैठक में मेरठ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. कमल राज, मेरठ मंडल प्रभारी रवि जाटव और रोहतास जाटव मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव तथा जिला महासचिव लेखराज बौद्ध ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों ने भाग लिया। लोनी विधानसभा अध्यक्ष अजीत जाटव, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह, मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष सोनू जाटव और गाजियाबाद सदर विधानसभा अध्यक्ष लख्मीचंद उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधानसभा प्रभारी देवेंद्र प्रधान (लोनी), धर्मपाल प्रधान, वीरेंद्र कुमार जाटव तथा पूर्व मेरठ मंडल प्रभारी एवं वर्तमान गाजियाबाद सदर विधानसभा प्रभारी मनोज तिलकधारी ने भी बैठक में विचार रखे। पदाधिकारियों ने बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।