
यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर, 10 सितंबर। मोदीनगर में गाजियाबाद-सहारनपुर रेलवे लाइन पर प्रस्तावित चार लेन रेलवे ऊपरगामी पुल से प्रभावित महाकाली मार्केट, इंदिरा कॉम्प्लेक्स और राजा कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सतीश शर्मा ने कहा कि इन बाजारों में अनेक व्यापारी 40 से 50 वर्षों से दुकानें चलाकर परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके पास किरायानामा, किराया रसीद, बिजली बिल और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। विकास कार्यों का कांग्रेस विरोध नहीं करती, लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था के व्यापारियों को उजाड़ना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों का निष्पक्ष सर्वे, दस्तावेजों की जांच, उचित मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने वैकल्पिक व्यावसायिक स्थल उपलब्ध कराने, आर्थिक सहायता देने तथा प्रशासन, रेलवे विभाग और व्यापारियों के बीच बैठक कराने की मांग की।
इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधि अमित गुप्ता, रूबी मलिक, अरुण चौधरी, मनोज वर्मा, अरविंद चौधरी, नरेश शर्मा, विनीत शर्मा, किशन लाल, बिजेंद्र सिंह, पवन कुमार खटाना, ज्ञानेश्वर खटाना और यूसुफ मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों में रिजवान मलिक, जोबी मलिक, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, सीमा, नजमीन, इरफान, नेताजी, बाबूराम और आशुतोष गुप्ता शामिल रहे। खबर मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने प्रेषित की।

